उदयपुर। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय द्वारा रश्मि चुंडावत को विद्यावाचस्पति (पी.एच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई।
रश्मि चुंडावत ने अपना शोध कार्य 21वी सदी में “भारत-चीन संबंध: समस्याएं और संभावनाएं” विषय पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. ज्योतिरादित्य सिंह भाटी के निर्देशन में पूर्ण किया है।
रश्मि चुंडावत ने अपने शोध के माध्यम से निष्कर्ष निकाला कि भारत व चीन की विदेश नीति को सामंजस्य व तालमेल के साथ आगे बढ़ाया जाए तो रोजगार व आर्थिक विकास की पर्याप्तता के फल स्वरुप भारत देश एशिया ही नहीं अपितु विश्व में महाशक्ति के रूप में उभर सकता है।

