उदयपुर। जनता सेना राजस्थान द्वारा निकाली जा रही जन संवाद यात्रा शुक्रवार को वल्लभनगर पंचायत समिति क्षेत्र के गोटिपा-बालाथल में पहुंची। जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने लोगों से संवाद किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि पेयजल की समस्या से खासे परेशान है। सरकार की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। गांव-ढाणी में स्कूल खोलने की भी मांग उठाई। युवाओं ने खेल मैदान, आम रास्ते जैसी कर्ई समस्याओं से अवगत करवाया।
कांग्रेस सरकार से आमजन परेशान – भीण्डर
जन संवाद यात्रा के दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि कांग्रेस सरकार से आमजन परेशान हो चुके है। मंहगाई राहत कैम्प से राहत के बजाएं लोगों को आफ़त मिल रही है। खाद्यान्न किट में खराब सामग्री निकली रही है। गांवों में दिन में तो बिजली नहीं दे रहे लेकिन रात में भी लोगों को बिजली नहीं देकर परेशान कर रहे है। बागथल में जीएसएस खोलने की मांग रखी।
महिलाएं केवल मोबाइल से खुश नहीं होने वाली, गांव में सड़क, पानी की भी व्यवस्था – दीपेंद्र कुंवर भीण्डर
जन संवाद यात्रा के दौरान दीपेंद्र कुंवर भीण्डर ने महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि मोबाइल तो मिल रहे हैं लेकिन गांव की सड़कें, पानी की समस्या सरकार खत्म नहीं कर रही है। पानी के लिए हमें घर से दूर जाना पड़ता है। दीपेंद्र कुंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार 5 साल में कुछ नहीं किया, अब लोकलुभावनी योजनाएं लाकर लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन 5 साल जो परेशानियां झेली उनको जनता भूल नहीं पायेगी। जनता इसका जवाब चुनाव में जरुर देगी। जन संवाद यात्रा शुक्रवार को सिंधियों की बड़गांव, विजयपुरा, बड़लिया, बालाथल, पुरियाखेड़ी, मुण्डोल, वाजमिया, गोटिपा, राणाकुर्ई, नवलपुरा गांव में पहुंची।
महाराज की खेड़ी व करणपुर पंचायत में पहुंचेगी यात्रा
जन संवाद यात्रा 2 सितंबर को महाराज की खेड़ी व करणपुर पंचायत में पहुंचेगी। शनिवार को बांसलिया, रतनपुर की सराय, करणपुर, आम्बामहुड़ा, कालीमगरी, भील बस्ती, गाडरियावास, देवरी मंगरी, कांठ का कुंआ, महाराज की खेड़ी आदि गांव में पहुंचेगी।