उदयपुर। जनता सेना राजस्थान द्वारा निकाली जा रही जनसंवाद यात्रा शनिवार को बरोड़िया पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंची। इस दौरान गांवों में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक व जनता सेना संरक्षक रणधीरसिंह भीण्डर से संवाद करते हुए बताया कि हमारी पंचायत में अमीरों के आवास स्वीकृत हो गये लेकिन जिसके घर नहीं हैं उनके आवास स्वीकृत नहीं हुए है। कांग्रेस सरकार से हम परेशान हो चूके हैं हमारी कोई समस्या सुनने वाला नहीं है। इस पर पूर्व विधायक भीण्डर ने कहा कि कांग्रेस सरकार से पूरा प्रदेश परेशान हो चुका है। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बच्चियां स्कूल में सुरक्षित नहीं है। अमीरों को फायदा दे रहे हैं गरीब सरकार का मूंह देख रहे।
पेयजल के लिए लगाने पड़ते चक्कर
जन संवाद यात्रा में महिलाओं ने दीपेन्द्र कुंवर भीण्डर से संवाद करते हुए अपनी समस्याएं बताई। जिसमें महिलाओं ने कहा कि पेयजल के लिए हमें दूर-दूर चक्कर काटने पड़ते है। वहीं गांव में कीचड़ और गंदगी फैली रहती है। जिससे आवाजाही में परेशानी होती है तो वहीं मच्छर पैदा होने से बीमारी का भी खतरा रहता है। जन संवाद यात्रा शनिवार को बरोड़िया पंचायत के मेनपुरिया, खड़ौदा, अगोरिया, चंदाखेड़ा, छपरा, बरोड़िया में पहुंची। यात्रा के दौरान अर्जुन सिंह राणावत, जीवन मेनारिया, हीरालाल मेनारिया, भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा, प्रदेश महामंत्री पारस नागौरी, रणजीतसिंह गुपड़ा आदि उपस्थित थे।