Headlines

पेट्रोल-डीजल की कीमतों व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

उदयपुर: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाइवे पर मेनार में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस भीम सिंह चुण्डावत के साथ कार्यकर्ताओं ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग 76 उदयपुर-चित्तौड़गढ़ होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेनार पेट्रोल पंप पर कांग्रेस नेता व वलभनगर विधानसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार भीम सिंह चुण्डावत के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों व बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

vallabh nagar constitutency

कांग्रेस नेता भीम सिंह चुण्डावत ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों व बढ़ती महंगाई के बारे में केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए बताया की प्रदेश संगठन के निर्देश पर हस्ताक्षर अभियान को शुरू किया है। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी व बढ़ती महंगाई पर लगाम नही लगाया गया तो कांग्रेस द्वारा हाइवे रोड़ को जाम करके उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *