उदयपुर। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन की ओर से झीलों की नगरी उदयपुर के अमन अग्रवाल एवं श्लोका अग्रवाल को सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेन्ट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में मानवता की सेवा के लिए दिया गया। इस सम्मान उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन के भारत में राष्ट्रीय उपाघ्यक्ष डाॅ.प्रवेश भादविया नें दिया। इस दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड के फाॅउण्डर प्रेसिडेन्ट एवं सी.ई.ओ. सन्तोष शुक्ला एवं हेड ऑफ यूरोप स्विट्ज़रलैंड विल्हेन जेसलर ने अमन अग्रवाल एवं श्लोका अग्रवाल को बधाई दी।
राष्ट्रीय उपाघ्यक्ष डाॅ.प्रवेश भादविया ने बताया कि श्लोका अग्रवाल यह सम्मान पाने वाली राजस्थान की सबसे कम उम्र की प्रथम बालिका है। दरअसल जब पूरा देश लॉक डाउन की स्थिति में था, तब सामाजिक सरोकारों को निभाने के लिए अमन अग्रवाल एवं श्लोका अग्रवाल लोगो की मदद के लिए सामने आए। जिन्होंने पीड़ितों की सेवा की साथ ही पूरे कोरोना काल में मरीजों को लगातार स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराई एवं इस महामारी को पीछे धकेलने का कार्य किया।
इस अवसर पर पेसिफिक विश्वविधालय के वाइस चाॅसंलर डाॅ.के.के.दवे,सन इंन्सीट्यूट के अरूण माण्डोत सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

