Headlines

अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा पहुंचे उदयपुर रॉयल वेडिंग में शामिल होने

अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा पहुंचे उदयपुर रॉयल वेडिंग में शामिल होने

उदयपुर: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वर्ल्ड मैप पर अलग पहचान रखने वाले उदयपुर में इन दिनों रॉयल वेडिंग्स की धूम है। इन वेडिंग्स में बॉलीवुड स्टार से लेकर बिजनेसमैन और अलग-अलग फील्ड के पॉपुलर फेस नजर आ रहे हैं। शनिवार को पुष्पा मूवी फेम और साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन भी एक रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंचे। वहीं, बॉलीवुड सिंगर गुरू रंधावा ने भी उदयपुर में एक वेडिंग में म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी।

गुरु रंधावा का क्रेज

रंधावा ने उदयपुर के राफेल्स होटल में एक रॉयल वेडिंग में शामिल होने के साथ-साथ अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्मेंस दी। रंधावा के वेडिंग में नाच मेरी रानी, तैनू सूट-सूट कर दा, लाहौर दी, सुन मेरी रानी सहित कई गानों पर मेहमानों ने खूब डांस किया। वहीं अर्जुन चार्टर प्लेन से उदयपुर पहुंचे और फिर होटल के लिए रवाना हो गए। पुष्पा मूवी फेम अल्लू अर्जुन के पाली में होने वाले एक कार्यक्रम में भी शामिल होने की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *