जयपुर: राजस्थान में RAS मुख्य परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। एक और जहां सिलेबस में हुए बदलाव के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे है। इनमें 4 की तबियत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल एडमिट कराया गया है। जहां छात्रों ने इलाज लेने से मन कर दिया है। वहीं RPSC ने अपने फैसले पर कायम रहते हुए मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसको लेकर प्रदेशभर में छात्रों का विरोध बढ़ गया है।
दरअसल, RAS मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रही अश्वनी ने बताया कि RPSC ने RAS सिलेबस UPSC से भी बढ़ा दिया है। इसमें मैनेजमेंट, अकाउंटेंसी, स्पोर्ट्स और योग जैसे कई नए विषय जोड़े गए हैं। वहीं अब सिलेबस बदलने के बाद विज्ञान और प्रौद्योगिकी, प्रबंधन जैसे कई नए विषय भी जोड़ दिए गए हैं। ऐसे में इतने कम समय में सिलेबस को पूरा करना बहुत कठिन है। इसलिए RAS मुख्य परीक्षा को 2 से 3 महीने आगे बढ़ाया जाना चाहिये।
