Headlines

अमृतसर के बाद कपूरथला में बेअदबी की घटना, युवक ग्रामीणों के कब्जे में तनाव के हालात

156c900b ec6f 4b11 bae5 2868a3440c71 1639898148

कपूरथला। पंजाब में अमृतसर के बाद कपूरथला में बेअदबी की घटना हुई। कपूरथला के निजामपुर मोड़ गुरद्वारे में एक युवक ने निशान साहिब से छेड़छाड़ की। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और अपनी कैद में रख लिया। इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और युवक को ले जाने की कोशिश की। जिसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
भीड़ मांग कर रही है कि आरोपी को उनके हवाले करो। उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं । भीड़ कह रही है कि वह अपने हिसाब से ऐसे आरोपियों को सजा देंगे।वहां भारी संख्या में सिख समाज के लोग इकट्‌ठा हो गए। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में बेअदबी का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि पंजाब में एक और बेअदबी की घटना सामने आ गई । गांव वालों ने कहा कि कपूरथला रोड पर निजामपुर मोड़ गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश हुई है। सुबह करीब 4 बजे गांव के लोग नितनेम करने के लिए उठे। उस वक्त यह व्यक्ति निशान साहिब की बेअदबी कर रहा था। जब वे पहुंचे तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, उसे 2 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया।गुरुद्वारा प्रबंधकों के मुताबिक, जब यह युवक गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुआ तो अचानक लाइट चली गई, जिसके बाद आरोपी वहीं छिप गया। लाइट आई तो गुरुद्वारा प्रबंधकों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकला। हालांकि उसे बाद में पकड़ लिया गया।

7110f55e f156 441d 8dbf 791a5feba84f 1639888658

ग्रामीणों ने कहा कि यह युवक दिल्ली से आया है। पूछताछ में युवक ने ही उन्हें बताया कि उसे पैसे देकर बेअदबी करने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा वह अपने बारे में कुछ और नहीं बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *