Headlines

श्री गिर्राज जी सेवा समिति चौमू द्वारा भजन संध्या व भण्डारे का आयोजन

श्री गिर्राज जी सेवा समिति चौमू द्वारा भजन संध्या व भण्डारे का आयोजन

भरतपुर: श्री गिरिराज जी पूर्णिमा के अवसर पर श्री गिर्राज जी सेवा समिति चौमू द्वारा डॉ भागवत सेवा सदन पर भजन संध्या व भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें

इस अवसर पर बृज भूमि कल्याण परिषद को गत कई वर्षो से निरन्तर किए जा रहे पुनीत कार्यों के लिए कार्यकारणी सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारी लाल वशिष्ठ ने की।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक राम विलास जी, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, बृज भूमि कल्याण परिषद राजस्थान के प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज, प्रदेश सचिव इन्दुशेखर शर्मा , जिला महामन्त्री नेत्रकमल मुदगल, भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान भरतपुर जिला संयोजक देवाशीष भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, मदन मोहन शर्मा, बृज भूमि कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामन्त्री कपिल भारद्वाज ने श्री गिर्राज जी सेवा समिति के अध्यक्ष शम्भू नाथ शर्मा एवं राजकुमार शर्मा का बृज भूमि कल्याण परिषद का प्रतीक चिन्ह भेट कर एवं अंग वस्त्र पहिना कर सम्मान किया तथा इस पुनीत कार्य की बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *