Headlines

चलती बाइक पर पेड़ गिरा, एक युवक की मौत, दूसरा उछल कर दूर जा गिरा

अलवर: अलवर के थानागाजी कस्बे में युवक की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थानागाजी कस्बे में सैनी धर्म कांटा के सामने सड़क किनारे पेड़ को कुल्हाड़ी से काटने का काम चल रहा है। सोमवार दोपहर बाद जिस पेड़ को काटा गया, वह सड़क से निकल रही बाइक पर गिरा। जिस पर दो युवक सवार थे। इसमें से एक की मौत हो गई। पेड़ युवक के सिर पर गिरा। दूसरा युवक घायल हुआ है। पेड़ काट रहे लोगों ने इतना भी ध्यान नहीं रखा कि मौके से वाहन निकल रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी वार्ड पार्षद मोहनलाल शर्मा ने बताया की दो बाइक सवार युवक प्रतापगढ़ से विराटनगर जा रहे थे। मौके पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई हो रही थी। इस दौरान अचानक बाइक पर पेड़ आ गिरा। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका दूसरा साथी दूर उछल कर चला गया। वह बच गया।

whatsapp image 2022 01 31 at 1605581643626817 1643629351

जिम्मेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो

काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने पिकअप से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां 28 साल के महेश योगी पुत्र जगदीश योगी निवासी काबराला प्रतापगढ़ को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गोलू पुत्र सुवालाल योगी निवासी प्रतापगढ़ को हल्की चोट आई हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में भी आमजन ने रोष जताया है। उनका कहना है कि रोड किनारे सरकारी पेड़ काटे जा रहे हैं। फिर भी प्रशासन चुप है। यह सब प्रशासन की सह पर हो रहा है। जिम्मेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *