Headlines

भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ने वाला गिरफ्तार, विप्र फाउंडेशन की रही अहम भूमिका

परशुराम

डूंगरपुर। ग्राम पुनाली जिला डूंगरपुर राजस्थान में रात्रि 3 बजे लगभग भगवान परशुराम जी की मूर्ति तोड़फोड़ की घटना का खुलासा हो गया है। विप्र फाउंडेशन के डूंगरपुर जिला अध्यक्ष नारायण लाल पण्डया ने बताया कि फुटेज केमरे से निकाल कर पुलिस प्रसाशन ने जिस दोषी को दिखाया वह व्यक्ति मन्द बुद्धि का प्रतीत हो रहा हे,जो गिरफ्तार कर लिया गया हे।

पुनाली ग्राम सर्व समाज,विप्र फाउण्डेशन के समस्त पदाधिकारियों की सजगता व विप्र फाउण्डेशन के रास्ट्रीय संस्थापक सुशिल ओझा व प्रदेश अध्यक्ष जोन 1A के.के. शर्मा की भूमिका से जिला प्रसाशन सक्रिय हुआ व आहत भावना पर मरहम लगा। ओझा का वागड क्षेत्र के सर्व ब्राह्मण समाज ने आभार व्यक्त किया है।

परशुराम

विप्र फाउण्डेशन डूंगरपुर ने भगवान परशुराम जी की नई मूर्ति विधि विधान से स्थापित करने की घोषणा का संकल्प लिया है। विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के जिलाध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया कि इस पुनीत कार्य में। विप्र फाउण्डेशन की जिला शाखा बांसवाडा भी डूंगरपुर का सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *