Headlines

दहेज की मांग पूरी नहीं होने शादी टूटने के बाद लड़की खुद लड़के के घर पहुंची, बोली- अब तो लड़के से मिलकर ही जाऊंगी

kanya e1646654418390

भरतपुर : शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे के शादी के मंडप में नहीं आने पर एक लड़की की शादी टूट गई, लेकिन लड़की का हौसला नहीं टूटा। सोमवार को लड़की लड़के के घर के सामने धरने पर बैठ गई। लड़के वालों ने कहा कि लड़के के सीने में दर्द हुआ था, इसलिए शादी टाल दी, अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़की ने कहा कि लड़का अगर भर्ती है तो मुझे उससे मिलने दो।

लड़की खुशबू आज लड़के के घर पहुंच गई। घर के बाहर खुशबू धरना देकर बैठी तो लड़के का परिवार घबरा गया। घर वालों ने अंदर से गेट पर ताला लगा लिया। लड़की काफी देर तक लड़के को आवाज देती रही। इसके बाद भी लड़के की मां ने ताला नहीं खोला। लड़की को लड़के के घर के बाहर खड़ा देख आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। आसपास के लोग लड़की को बुरा भला कहने लगे। उसकी पिटाई तक करने को उतारू हो गए।

123 1646651288 e1646654405725

4 मार्च को टूटी थी शादी

खुशबू की शादी 4 मार्च को कौशल से होनी थी। शादी से पहले खुशबू के पिता ने कौशल के घर वालों को 18 लाख रुपए कैश, सोने चांदी के गहने, सारी जरूरत का सामान और एक प्लॉट दिया था। 4 मार्च को लगन और शादी के दिन लड़के के परिजनों ने 11 लाख रुपए की मांग रख दी। कहा- बारात तभी आएगी जब पैसे मिलेंगे। लड़की के पिता ने पैसे का इंतजाम होने से मना कर दिया। जिसके बाद लड़के वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे।लड़की के पिता ने काफी मिन्नतें कीं, गिड़गिड़ाए, लेकिन वह दहेज की जिद पर अड़े रहे और यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि लड़के के सीने में अचानक दर्द उठा था इसलिए उसे मथुरा में एडमिट करा दिया है। इसलिए वे बारात लेकर नहीं आए। खुशबू बीए कर चुकी है। फिलहाल वह एसटीसी कर रही है।

लड़के से मिलने की जिद

जब लड़की के पिता ने लड़के के पिता से बारात न आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि लड़का अस्पताल में भर्ती है। इसलिए वह बारात नहीं लेकर आए। आज लड़की लड़के के घर पहुंची और उसने यही पूछा कि लड़का एडमिट है तो उसे लड़के से मिलना है। वह उससे बिना मिले घर के सामने से नहीं हटेगी। उसे पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन खुशबू अपनी जिद पर अड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *