Headlines

विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण

विप्र कल्याण बोर्ड

जयपुर। राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता भवन में कार्यभार ग्रहण किया। सिविल लाइन्स स्थित समाज कल्याण भवन में राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने राजेश रामदेव, सीताराम शर्मा नेहरू, सुरेश शर्मा, लक्ष्मी किराडू और पवन शर्मा को कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्राह्मणों के सर्वांगीण उत्थान के लिए विप्र कल्याण बोर्ड का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *