Headlines

मुर्शिदाबाद में BSF के जवानों ने एक-दूसरे को गोली मारी

aaaaa e1646652651526 File Photo

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी है, इस घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई है। घटना मुर्शिदाबाद के जलांगी में हुई। दोनों जवानों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बंदूक उठा ली और एक-दूसरे पर फायर कर दिया। इससे ठीक एक दिन पहले अमृतसर में भी आपसी विवाद के चलते 5 जवानों की मौत हुई थी। DIG सुजीत सिंह गुलेरिया के मुताबिक FIR दर्ज कर ली गई है।

ठीक एक दिन पहले पंजाब के अमृतसर में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में भी रविवार सुबह एक जवान ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *