Headlines

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के वीसी-रजिस्ट्रार का मामला: BJP और NSUI कार्यकर्ता आमने-सामने

45 1646039536

उदयपुर: सुखाड़िया विश्वविद्यालय के VC प्रो. अमेरिका सिंह को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच BJP पदाधिकारी और NSUI कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। असल में वीसी और रजिस्ट्रार के ​बीच ​चल रहे विवाद पर बीजेपी रजिस्ट्रार को सही बताते हुए वीसी को हटाने की मांग कर रही है। वहीं, NSUI कार्यकर्ता वीसी के समर्थन में है। दोपहर 12:30 बजे दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। करीब 20 मिनट तक हंगामा यूं ही चलता रहा। बढ़ते हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने बीजेपी पदाधिकारियों को रोक दिया और NSUI कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट गेट के अंदर घुसा दिया। हालांकि कई कार्यकर्ता इस दौरान मौके से भाग गए।

दरअसल, ​पिछले 1 महीने से सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. अमेरिका सिंह और रजिस्ट्रार के विवाद मामले में बीजेपी वीसी को हटाने के लिए रोजाना धरना दे रही है। सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट के सामने दूसरी रोड पर बीजेपी पदाधिकारी धरना दे रहे थे। इसी दौरान NSUI कार्यकर्ता कोर्ट चौराहे से कलेक्ट्रेट आ पहुंचे। मोहित नायक के नेतृत्व में NSUI के कार्यकर्ता दूसरी रोड पर बीजेपी पदाधिकारियों को देखकर VC अमेरिका सिंह के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। वे नगर निगम से चंपाबाग को लौटाने के लिए भी नारेबाजी कर रहे थे।]

47 1646039594

NSUI कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी पदाधिकारी भी आवेश में आकर धरना छोड़कर कलेक्ट्रेट के बाहर आकर जमा हो गए। नारेबाजी करते दोनों आमने-सामने हो गए। बढ़ते हंगामे के बीच पुलिसकर्मियों ने बीजेपी पदाधिकारियों को वही रोके रखा। इसके बाद NSUI कार्यकर्ताओं को ज्ञापन के लिए गेट से अंदर भेजा तो जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद ज्ञापन देकर उन्हें जिला परिषद् गेट से रवाना किया गया। इससे पहले बीजेपी के धरने में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली और उपमहापौर पारस सिंघवी समेत महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *