कांग्रेस शासित सभी प्रदेशों में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना

सीकर: कांग्रेस अपने हर राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी। कांग्रेस इसे लोकसभा व विधानसभा चुनावों में मेनिफेस्टो में भी प्रमुखता से रखेगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर कर्मचारियों की ओर से किए गए स्वागत के दौरान दी। डोटासरा को यहां साफा पहनाकर सम्मानित किया। डोटासरा ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे। तब एनडीए सरकार ने एक योजना लागू की थी। जिसमें सरकारी कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिले। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। ऐसे में आठ लाख कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ रही है।

जन हित में सभी घोषणा

डोटासरा ने कहा कि इस बार का बजट जनहित का बजट है। किसानों के लिए कई घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। दुर्घटना बीमा भी पांच लाख रुपए का कर दिया गया है। डोटासरा ने कहा कि लोग लंबे समय से मांग कर रही थी। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में मांगों को पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *