Headlines

आवारा सांड और गोपालन मंत्री !

1042044 mla e1645505814612

कोटा : सांगोद विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एक पत्र लिखा। पत्र में एक बार फिर खान एवं गोपालन मंत्री पर तंज कसा गया। साथ ही आवारा मवेशियों के चलते हो रहे हादसों को लेकर चिंता जाहिर की। विधायक भरत सिंह ने पत्र में लिखा कि झालावाड़ के सुनेल कस्बे में शनिवार को 75 वर्षीय कादर पर सांड ने हमला कर घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी तरह आवारा सांड के हमले से सादुलपुर के राजगढ़ कस्बे में 17 फरवरी को दलित परिवार की महिला बनारसी देवी की मौत हो गई थी। यह दोनों घटना तो केवल बानगी भर है।

bharat singh letter 1645450087

प्रदेश में सांड के कारण लगातार मौतें हो रही है और लोग घायल हो रहे हैं। सरकार गाय के नाम पर रोज 2 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त कर रही है। गोवंश पर 500 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। बस इतना आगे लिखा कि इसके बाद भी सांड और गोपालन मंत्री मस्त हैं। सांड तो सड़कों पर से हटेंगे नहीं और मंत्री को आप हटाएंगे नहीं। भरत सिंह ने यह लिखते हुए कहा कि गाय और सांड के कारण प्रदेश में मौत होने पर गोपालन विभाग की तरफ से मृतक के परिवार को दस लाख की सहायता राशि दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *