भरतपुर : श्रीब्राह्मण धर्मशाला खिरणी घाट भरतपुर मे श्रीमद्भागवत कथा के दूर दिन कथा वाचक आचार्य प्रदीप कृष्ण शास्त्री ने कहा कि समस्त प्रश्नों का उत्तर भागवत में है, भागवत में भगवान के समस्त अवतारों का वर्णन है। आज के समय मे श्री भागवत कथा सबसे बड़ा ज्ञान यज्ञ है। आज व्यास पीठ पर श्रीभागवतजी का पूजन धर्मेंद्र शर्मा ज़िला संरक्षक बृज भूमि कल्याण परिषद, सदस्य ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रदेश कांग्रेश कमेटी पीसीसी ने किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि भागवत देश को एकता के सूत्र में बांधती है। कथा वाचको को समाज को जोड़ने व सद्भावना का वातावरण तैयार करना चाहिए। समाज में सेवा व परोपकार का भाव जागृत करे। आज का पूजन हरि पुरोहित, रेखा पुरोहित व अनिल भारद्वाज, उमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्व. विद्याधर राजपुरोहित के व्यक्तित्व व कृतित्व दान भावना का स्मरण किया गया। कथा का सैकड़ो भक्तों ने श्रवण किया। गायक के.डी. नारायण संगीत विद्यालय वालो ने सुमधुर भजनों से सभी को आत्म विभोर किया। कथा श्रीब्राह्मण सभा खरनी घाट भरतपुर में 22 से 28 मई तक सांय 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा की आरती जिलाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन भरतपुर डॉ सुशील पाराशर, भूपेंद्र नोगाया, समाज सेवी विवेक शर्मा, रजनी चतुर्वेदी द्वारा की गई।
