Headlines

रेल जीएम द्वारा मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा का अभिनंदन

श्रीगंगानगर । उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, आशुतोष गंगल ने भारतीय भारोत्तोलन टीम के कोच विजय शर्मा का बुधवार को टोक्यो से स्वदेश लोटने पर उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय बड़ौदा हाइस नई दिल्ली में अभिनंदन किया। विजय शर्मा जोकि वर्तमान में उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय के परिचालन विभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। टोक्यो ओलम्पिक में 49 किलोग्राम भार वर्ग में मीराबाई चानू को रजत पदक तक पहुंचाने में मार्गदर्शन दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ विजय शर्मा अब ओएसडी के पद पर पदोन्नति के पात्र हो गए हैं।

कोच विजय शर्मा का सफर

उन्होने बताया कि विजय शर्मा वर्ष 2016 में रियो ओलम्पिक में भी भारतीय भारोत्तोलन टीम के कोच थे। वर्ष 2017 में अमेरिका में आयोजित विश्व चैंपियनिशप में विजय शर्मा के मार्गदर्शन में मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता था, जोकि किसी भी भारतीय द्वारा जीता गया पहला स्वर्ण पदक था। शर्मा वर्ष 2014 से एशियाई और काॅमनवेल्थ चैंपियनिशपों में भारतीय भारोत्तोलन टीम के कोच रहे हैं। इन चैंपियनिशपों में भारतीय टीम ने पदक जीतने वाले प्रदर्शन किए हैं। भारतीय टीम ने वर्ष 2014 में इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 12 पदक और वर्ष 2017 में आस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 14 पदक जीते। शर्मा वर्तमान में भारतीय रेलवे के साथ-साथ उत्तर रेलवे की टीमों के भी कोच हैं। विजय शर्मा ने 6 सितम्बर 2014 से 5 दिसम्बर .2014 तक बुडापेस्ट, हंगरी में अंर्तराष्ट्रीय महासंघ के आईओसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में भाग लिया और विशिष्ट श्रेणी के साथ ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *