बाड़मेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं। रोजाना ACB घूसखोर अधिकारी और कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही हैं। ताजा मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के कल्याणपुर का है, जहां पर जोधपुर ACB की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए तीन घूसखोरों का दबोचा है।
बताया जा रहा है कि बाड़मेर के निजी स्कूल संचालक ठकराराम और राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल जोगाराम ने अपने ही परिवार के हरीश को RAS 2018 में 70 से अधिक अंक दिलाने के लिए पैसे दिए थे। हरीश को जब 54 अंक आए तो ठकराराम और जोगाराम जोधपुर पहुंच गए। बुधवार शाम उन्होंने किशनाराम से रिश्वत की रकम वापस ली और बाड़मेर की ओर चल दिए। इसी दौरान ACB ने पकड़ लिया।
#Jodhpur #ACB की बड़ी कार्रवाई
RAS-2018 साक्षात्कार में अधिक अंक दिलाने की एवज में दी थी रिश्वत,बाड़मेर के नवचयनित RAS हरीश चौधरी को 70 से अधिक अंक दिलाने को दी रिश्वत,हरीश चौधरी के साक्षात्कार में आये 54…@PoliceRajasthan @RPSC1 @RajCMO— Impact Voice (@impactvoicenews) July 29, 2021
गाड़ी से बरामद 20 लाख कैश के बारे में पूछताछ हुई तो पूरा मामला खुल गया। ACB को रिश्वत की रकम की जानकारी मिली तो टीम सक्रिय हो गई। पुलिस के साथ कल्याणपुर क्षेत्र में नाके पर चेकिंग शुरू हुई। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर 19 लाख 95 हजार रुपए मिले। जोधपुर ACB ने DIG विष्णुकांत, DG बीएल सोनी और ADG दिनेश एमएन के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
