श्रीगंगानगर: भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा 14 से 18 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह गो डिजिटल सिक्योर थीम पर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पीएनबी अग्रणी बैंक, वित्तीय साक्षरता केंद्र, व आरसीटी संस्थान द्वारा विभिन्न गांव में जाकर डिजिटल बैंकिंग पर जागरूकता शिवरो का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों का आयोजन जिला प्रबंधक सतीश कुमार जैन, आरसीटी निदेशक शिव सिंह पवार व बृजलाल कुक्कड़ द्वारा किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को बताया गया की अधिक से अधिक कार्य डिजिटल बैंकिंग से करें और अपना समय बचाए। शिविरों में धोखाधड़ी से बचने के लिए उपाय बताएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया गया। सभी से अपील की गई की इन योजनाओं से जुड़े वह डिजिटल बैंकिंग को अपनाएं।
