Headlines

Rajasthan: 18 से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का हुआ आगाज

vaccination
  • सेठी कॉलोनी स्थित डिस्पेंसरी में कुशाग्र पाण्डेय ने लगवाई पहली डोज

जयपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का नया चरण आज से शुरू हो गया है। जिसमें 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन होना शुरू हुआ। जयपुर के सेठी कॉलोनी स्थित डिस्पेंसरी में 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों के वैक्सीनेशन का विधिवत शुभारंभ हुआ। यहां उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी कुशाग्र पाण्डेय ने पहली डोज लगवाई। यह वैक्सीनेशन राजधानी के 15 सेशन साइट पर किया जाएगा। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का वैक्सीनेशन पूर्व की भांति निर्धारित सेशन साइट पर जारी रहेगा।

गुलाबीनगरी में इन सेशन साइट पर होगा वैक्सीनेशन
एसएमएस आईडीएच, सीएचसी सांगानेर, प्रताप नगर सेक्टर-6, प्रताप नगर सेक्टर-11, मालवीय नगर सेक्टर-3, मालवीय नगर सेक्टर- 6, किरण पथ, मंगल विहार, दुर्गापुरा, पत्रकार कॉलोनी, जेके लॉन हॉस्पिटल, सेठी कॉलोनी गवर्मेंट हॉस्पिटल, यूपीएचसी तोपखाना देश, यूपीएचसी निर्माण नगर, यूपीएचसी आदर्श नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *