Headlines

बारां में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद

बारां

बारां : बारां में शनिवार को मंडी गेट के पास दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद नगर परिषद क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। साथ ही सोमवार तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद की है। शहर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए संभागीय आयुक्त ने केसी मीणा ने 11 जुलाई तड़के 3 बजे से 12 जुलाई के तड़के 3 बजे तक अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश दिए। फिलहाल शहर में सामान्य हालत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

समझाइश के बाद परिजनों ने उठाया शव

देर रात परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अस्पताल की मॉर्च्युरी के पास धरने पर बैठ गए थे। काफी समझाने के बाद रात सवा 11 बजे परिजन शव उठाने को राजी हुए। बारां एसपी विनीत बंसल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। शहर में सामान्य हालात है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है।

बारां

गौरतलब है की आपसी रंजिश को लेकर शनिवार को कृषि उपज मंडी गेट के बाहर दिनदहाड़े एक बदमाश ने युवक की हत्या कर दी थी। बदमाश ने दो राउंड फायर किए। उसके बाद युवक को सड़क पर पटककर सरिए से ताबड़तोड़ हमला किया। बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम देने बाद भी बेखौफ बदमाश वहां आसपास चक्कर लगाता रहा। फोन पर किसी से बात करता रहा। हत्या की वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी युवक मंडी गेट के पास सड़क पर तिरपाल की दुकान लगाता था। मृतक आजाद ट्रक पर मजदूरी का काम करता था। वारदात के दिन आजाद अपने दो तीन साथियों के साथ ट्रक से मजदूरी करके घर लौट रहा था।

Read More : बारां में दिनदहाड़े युवक की हत्या,लोग तमाशा देखते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *