श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग समेत कई जगहों पर इस वक्त राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी आतंकियों की फंडिंग से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि कहीं घाटी में आंतकियों को ISIS से फंडिंग तो नहीं की जा रही। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अनंतनाग के 4 और श्रीनगर में एक जगह पर NIA की रेड चल रही है। अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक 36 साल की महिला भी शामिल है। NIA के छापेमारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। मामले में और भी कुछ गिरफ्तारियां हो सकती है।
Jammu and Kashmir | Five persons arrested by NIA during raids at four locations in Anantnag and one person in Srinagar
NIA is conducting raids at multiple locations in Kashmir related to a terror funding case
— ANI (@ANI) July 11, 2021
हाका बाजार से एक को गिरफ्तार किया
सूत्रों के मुताबिक, NIA ने रविवार सुबह दारूल उलूम, दलाल मोहल्ला, नवाबाजार में पुलिस, एसओजी, एसडीपीओ के कई अधिकारियों के साथ रेड मारी। इस दौरान कुछ ऑफिस रिकॉर्ड, एक लैपटॉप सीज किए गए। साथ ही अदनान अहमद नदवी को गिरफ्तार किया गया है, जो हाका बाजार का रहने वाला है।
11 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को आतकंवादी संगठनों की मदद करने के आरोप में हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों और दो पुलिसकर्मियों समेत 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त किए गए कर्मचारी शिक्षा, पुलिस, कृषि, कौशल विकास, बिजली, स्वास्थ्य विभाग तथा SKIMS (शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) से थे।
Read More : अफगानिस्तान : भारत ने कांधार से वापस बुलाए 50 राजनयिक और सुरक्षाकर्मी
Read More : आखिरकार ट्विटर ने रेजिडेंट ग्रेवांस अफसर किया अपॉइन्ट, विनय प्रकाश संभालेंगे कमान
