Headlines

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 250 संगणक पदों के लिए निकाली भर्ती

संगणक

जयपुर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कुल 250 संगणक पदों पर नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 220 और अनुसूचित क्षेत्र के 30 पद रखे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए 8 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। दिसंबर-2021 में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

शिक्षा योग्यता
  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से गणित या सांख्यिकी या अर्थशास्त्र में से कम से कम किसी एक विषय के साथ स्नातक होना चाहिए।
  • राजस्थान राज्य सूचना प्रौद्योगिकी में सर्टिफिकेट कोर्स।
आवेदन फ़ीस
  • सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए है।
  • राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपए है।
  • समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है।
  • शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *