Headlines

मनोज पांडे सेण्टर फॉर एक्सीलेंस भवन निर्माण समिति के सदस्य मनोनीत

मनोज पांडे

जयपुर। विप्र फाउंडेशन के जयपुर में बन रहे सेण्टर फॉर एक्सीलेंस की भवन निर्माण समिति में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पांडे को शामिल किया गया हैं। पांडे के अतिरिक्त इस समिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते महावीर प्रसाद शर्मा एवं विप्र फाउंडेशन जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल पदेन सदस्य, पूर्व विधायक एवं विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसएन श्रीमाली, सामाजिक कार्यकर्ता शरद शर्मा पहले से सदस्य हैं। भवन निर्माण समिति के सतीश चन्द्र शर्मा को कोऑर्डिनेटर बनाया हुआ हैं। इस समिति की देखरेख में ही निर्माण का कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *