Headlines

PTET ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से, इस बार जोधपुर विवि करवाएगा एग्जाम

बीकानेर: PTET का जिम्मा सात साल बाद फिर से जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर को सौंपा गया है। पिछले तीन साल से पीटीईटी की जिम्मेदारी बीकानेर के डूंगर कॉलेज के पास थी। शिक्षा सत्र 2022-23 में बीएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम व बीए-बीएड, बीएससी-बीएड चार वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर को बनाया गया है।

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने पीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीएड एवं 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से किए जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *