Headlines

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली दौरे पर: सोनिया,राहुल-प्रियंका गांधी से की मुलाकात

FMlaoMdacAAKBvm e1645950193883

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली दौरे पर है। गहलोत ने सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की । बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के.सी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इसके बाद गहलोत राहुल गाँधी के आवास पर पहुंचे तथा वहां उनकी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल लस भी वार्ता हुई।

जानकारी के अनुसार गहलोत ने कई मुद्दों इज अपनी बात रखी है। राहुल गांधी के साथ बैठक करने के बाद CM गहलोत ने कहा आज मीटिंग में 5 राज्यों के चुनाव और चुनाव के बाद क्या करना है उस पर चर्चा हुई। संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है ऐसे मौहाल में आज देश जी रहा है। आप जानते हैं कि देश में क्या हो रहा है। कांग्रेस आज एकमात्र विपक्षी पार्टी है, लोगों को उम्मीदें हैं। साथ ही बैठक मौजूद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-पांच राज्यों के चुनाव के बारे में विस्तृत चर्चा हुई और 10 मार्च को जो परिणाम आएंगे उसकी रणनीति के बारे में चर्चा हुई। माना जा रहा है कि बघेल के साथ सीएम गहलोत ने कोयला खनन को लेकर आए रही बढ़ाओ पीजे भी बात कि।

कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना को देशव्यापी मुद्दा भी बनाएगी

कांग्रेस अभी गहलोत सरकार कि ओर से बजट में घोषित पुरानी पेंशन योजना को पुनःलागू करने को भी देशव्यापी मुद्दा बनाएगी। इसकी रणनीति पर भी बात हुई। गहलोत ने इस बैठक के बाद कहा कि केंद्र को पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करना चाहिए हमने इस संबंध में निर्णय सोच समझ कर लिया है । मानवीय आधार पर यह निर्णय लिया गया । यदि कोई सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षित नहीं है, तो वह क्या बचाएगा? वह पेंशन के बारे में सोचता रहेगा। वह क्या काम करेंगे? उनमें सेवानिवृत्ति के बाद के विश्वास पैदा किया जाना चाहिए। नई पेंशन योजना के फैसले से हर कोई मायूस था। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के बाद लोग खुश है। अन्य राज्यों को इस दिशा में कदम उठाने चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *