बीकानेर : गोचर भूमि के लिए चल रहे आंदोलन को अब प्रदेश स्तरीय स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। प्रदेशभर की गौ सेवा समितियों को एक जाजम पर लाकर संयुक्त संघर्ष समिति गठित की जाएगी। 1 दिन पहले संत समागम में यही निर्णय हुआ था और अब पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। गोचर भूमि के मुद्दे पर भाटी ने पहले 20 दिन धरना लगाया और फिर प्रदेश भर के संतो को एक जाजम पर बैठाया। अब सभी गौ सेवा समितियों को भी एक जाजम पर लाने की तैयारी है। सभी से संपर्क शुरू हो गया है और जल्दी ही संघर्ष समिति का गठन होगा। उसके बाद आंदोलन का केंद्र जयपुर बनाने की रणनीति है। इसका खुलासा खुद देवी सिंह भाटी ने शनिवार को सरे नथानिया पर चल रहे धरने में किया।
उन्होंने लोगों से संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए कहा। भाटी ने कहा कि गाय के नाम पर हम पुरखों की जमीन को कब्जाधारियों को नहीं दे सकते। सरकार अब लाठी चलाएं या गोली हम सारे संघर्ष के लिए तैयार हैं। धरना जितना लंबा हो रहा है उतनी ही लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है।
