Headlines

लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने मुंबई जाएंगे पीएम मोदी

मुंबई : महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। पार्थिव देह को दोपहर 12 बजे प्रभु कुंज स्थित घर पर ले जाया जाएगा। रविवार शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंत्येष्टि की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 5 बजे मुंबई पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन करेंगे। यहां शिवाजी पार्क में पीएम मोदी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करेंगे। लता मंगेशकर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफी स्नेह रहा है, कई मौकों पर दोनों की मुलाकात भी हुई है। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख भी व्यक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *