जयपुर। पुलिस सेवा में उप अधीक्षक स्तर के 14 अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यलय से जारी तबादला सूची के अनुसार सुभाष चंद्र को वृत्ताधिकारी निम्बाहेडा, हवा सिंह को वृत्ताधिकारी महुआ, महावीर प्रसाद शर्मा को वृत्ताधिकारी कोलायत, भूपेन्द्र सिंह शेखावत को वृत्ताधिकारी बिलाडा, अमित सिंह को वृत्ताधिकारी अलवर ग्रामीण, राजेश कुमार को वृत्ताधिकारी लक्ष्मणगढ़, रविराज सिंह को वृत्ताधिकारी मकराना, अनिल पुरोहित को उप पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, सीआईडी (सीबी) जयपुर, महेश चन्द मीणा को उप पुलिस अधीक्षक आबकारी विभाग, सुरेन्द्र सिंह को वृत्ताधिकारी थानागाजी, आनन्द सिंह राहपुरोहित को वृत्ताधिकारी बाडमेर, मदनलाल रायल को वृत्ताधिकारी बहरोड, देशराज गुर्जर को सहायक कमाण्डेट ५वीं बटा. आरएसी जयपुर और बलराम मीणा को उपपुलिस अधीक्षक, मानव तस्करी विरोधी सैल, सीआईडी, सीबी जयपुर लगाया गया है।
Police service : 14 डीएसपी बदले
