Headlines

पीएम मोदी करेंगे चित्तौड़गढ़ और निम्बाहेड़ा स्थित ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन

ऑक्सीजन प्लांट ऑक्सीजन प्लांट (File Photo)

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री केयर फंड से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को करेंगे। सांसद सी पी जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सांवलियाजी चिकित्सालय व राजकीय चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में कोरोनाकाल और सामान्य समय भी अति उपयोगी ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश स्थित चिकित्सा संस्थान से पूरे देश के साथ ऑनलाइन करेंगे। उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा।

प्लांट का निर्माण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं आवास एवं शहरी मामलात मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ व राजकिय चिकित्सालय निम्बाहेड़ा में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थापना हेतु पीएम केयर मद से स्वीकृत किया गया है। 1000 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना हेतु सिविल एवं इलेक्ट्रीकल का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ईकाई-चित्तौड़गढ़ द्वारा किया गया है, उक्त 1000 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट में संयत्र डीआरडीओ द्वारा स्थापित किया जा चुका है एवं संचालित है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *