Headlines

तिकुनिया पहुंचे राहुल-प्रियंका,लवप्रीत के माता-पिता को गले से लगाया

meet sixteen nine 1 e1633542447515

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा अखाड़ा बना हुआ है। विपक्ष में बैठे जितने भी सियासी लोग है, सभी में यहां पहुंचने की होड़ मची हुई है। इस कड़ी में राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ लखीमपुर खीरी के नाम पर रण शुरू कर दिया है, वहीं, प्रियंका गांधी पहले से ही मोर्चे पर डटी हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के बुधवार देर रात लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव पहुंचे। यहां कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात की। राहुल और प्रियंका सबसे पहले पलिया के चौकाघाट पहुंचे। यहां इन्होंने शहीद किसान लवप्रीत के परिवार से मुलाकात की। दोनों ने लवप्रीत के माता-पिता को देखकर अपने सीने से लगा लिया।

meet 1

इसके बाद कांग्रेस का काफिला निघासन पहुंचा। राहुल और प्रियंका यहां पत्रकार रमन कश्यप के परिवार से मिले। कांग्रेस नेता इसके बाद धौरहरा के गांव रमनदीन पुरवा के शहीद किसान नक्षत्र सिंह के घर गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता कल बहाराइच जा सकते हैं। वे यहां दलजीत और गुरविंदर के परिवार से मिलेंगे। राहुल और प्रियंका के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *