पाली। पाली जिला विप्र फाउंडेशन के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष प्रमोद दवे के साथ दिलीप दवे जिला महामंत्री, पालीगणपत दवे रोहट, अमरसिंह राजपुरोहित जैतपुर, प्रदीप दवे फादर चिल्ड्रन स्कूल, नंदकिशोर पारीक, जयशंकर त्रिवेदी, शिव प्रसाद दायमा, प्रवीण शर्मा के साथ नाडोल से मोहनसिंह राजपुरोहित, देसूरी चेप्टर अध्यक्ष सुधीर श्रीमाली, बिजराज सिंह राजपुरोहित ने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय मुख्यसंरक्षक स्वामी हितेश्वरा नंद सरस्वती जी महाराज के आश्रम कटवाला मठ, चावण्ड, उदयपुर पहुंचकर महाराज श्री के सरस्वती उपाधि प्राप्ति पर साफा,माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
महाराज श्री ने आशीर्वाद प्रदान किया तथा गीता की प्रति भेंट की। महाराज जी के सानिध्य में महाराणा प्रताप के निर्वाण स्थल, पूर्व राजधानी चावण्ड स्थल, महाराणा प्रताप के अज्ञातवास स्थल, चामुंडा देवी के दर्शन, समाधि स्थल पर कल्पवृक्ष जो पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रोपित का दर्शन लाभ लिया।
