छींच। विप्र फाउंडेशन छींच की एक आवश्यक बैठक ब्रह्मधाम छींच में देवीलाल पानेरी के मुख्य अतिथि में प्रदीप शुक्ला की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष जयंतीलाल जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में तथा विकास भाई भट्ट विफा जिला युवा अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई सर्वप्रथम भूपेंद्र दवे ने आगंतुक अतिथियों एवं सम्मानीय महानुभव का स्वागत किया।
तत्पश्चात तहसील अध्यक्ष किशोर शुक्ला ने 25 जुलाई रविवार को विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में बड़ोदिया में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी प्रदान की एवं सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में विप्र वर पधारे एवं रक्तदाता को प्रेरित करके जोड़ने का प्रयास करें। बैठक में बताया गया कि अब तक 71 लोगों ने रक्तदान के लिए स्वेच्छा अपने नाम लिखवाए हैं। यह संख्या 100 के पार जाने की संभावना है।
बैठक में देवीलाल पानेरी ने विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में निशुल्क सर्व समाज के लिए टिफिन व्यवस्था उपलब्ध करवाने का कार्य विप्र फाउंडेशन ने किया है । ब्राह्मण समाज सभी समाजों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जयंतीलाल जोशी ने सभी विप्र वरो से आह्वान किया के रक्तदान शिविर को सफल बनाये। बैठक में हरीकृष्ण पंड्या विकास भट्ट प्रदीप शुक्ला ने विचार व्यक्त किए।
विप्र फाउंडेशन छींच की कार्यकारिणी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से विप्र फाउंडेशन छींच की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला को बनाया गया उपाध्यक्ष भरत पुरोहित, पंकज आचार्य चेतन पंड्या तथा मंत्री बालमुकुंद दवे एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी तथा सह कोषाध्यक्ष हरीश शुक्ला को बनाया गया । संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल में हरीकृष्ण पंड्या, भूपेंद्र दवे एवं विश्वेश्वर आचार्य को मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन मुकेश दवे तहसील महामंत्री ने किया एवं आभार बालमुकुंद दवे ने व्यक्त किया।
