दर्दनाक हादसा : महिला आई गन्ने की मशीन में

दर्दनाक हादसा : महिला आई गन्ने की मशीन में

पाली: जिले में गोलगप्पे खाते-खाते 32 साल की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की ओढ़नी पास ही खड़े गन्ने का ज्यूस बनाने की मशीन में फंस गई। मां की चीख सुनकर बच्चे घबरा गए। पति ने बचाने का प्रयास किया, मगर तब तक देर हो गई और महिला की मौत हो चुकी थी।

पाली के सांडेराव थाना प्रभारी सरजिल मलिक ने बताया कि हवा के कारण शांतिदेवी की ओढ़नी गन्ने का ज्यूस निकालने वाली मशीन में फंस गई। परिवार के लोग कुछ समझते उससे पहले ही महिला के गले में ओढ़नी लिपट गई। पति सुरेश सिंह ने बचाने का प्रयास किया और मशीन बंद करवाई। महिला को फालना और बाली हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
अपनी मां को तड़पता देख बच्चे सहम गए। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं सास की तबीयत बिगड़ गई। घबराहट के चलते वह बेहोश हो गई। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए। हादसे की सूचना पर भासुंदा गांव में रहने वाले मृतका के भाई भी मौके पर पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *