Headlines

फाल्गुन में दिवाली सा नज़ारा: महाकाल की नगरी उज्जैन ने बनाया दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड

01 03 2022 cm ujjain3 202231 185028 e1646147434914

उज्जैन: धर्मनगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर सूरज ढलते ही इतिहास रचा गया। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के तट पर 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 मिट्टी के दीये एक साथ प्रज्वलित किए गए। इन्हें 14 हजार लोगों ने जलाया। पहला दीप मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ प्रज्वलित किया। इससे पहले दिवाली पर अयोध्या में 9 लाख दीये जलाए गए थे। यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा भी कर दी है।

cm ujjain5

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन नगरी फाल्गुन में दिवाली सी जगमग हुई। यहां शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव शुरू हुआ। सायरन बजने के बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया। यहां 5 ड्रोन से निगरानी की गई। राम घाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। उज्जैन में आतिशबाजी भी की गई। सीएम शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका विहार भी किया।

ujjain 15 1646143373

इससे पहले सुबह 3 बजे से ही महाकाल मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भस्म आरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पट खुलते ही चार धाम मंदिर पर श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। पुलिस के मेटल डिटेक्टर और कुछ बैरिकेड्स गिर गए। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोले गए, तब यह स्थिति बनी थी। यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रही, पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था संभाल ली। महाकाल मंदिर में रात 8 बजे तक 4.6 लाख लोगों ने दर्शन किए।ujjain 4 1646141425ujjain 10 1646142454

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *