Headlines

मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी: मां और 2 बेटियों की मौत, एक बेटी की हालत गंभीर

मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी: मां और 2 बेटियों की मौत, एक बेटी की हालत गंभीर

सोजत(पाली): पाली हाईवे पर सोमवार देर रात को सोजत के नागा बेरी के पास सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक महिला सहित दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बेटी गंभीर घायल हो गई, जिसे सोजत अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर सोजत सीओ हेमंत जाखड़ भी मौके पर पहुंचे। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सोजत थानाप्रभारी जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हादसे में जोधपुर के एयरफोर्स क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय अचर्ना ठाकुर पत्नी अजय ठाकुर, उनकी बेटी 24 वर्षीय मेघा ठाकुर और 22 वर्षीय सृष्टि ठाकुर की मौत हो गई। एक 18 साल की बेटी जागृति ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए है। सभी जोधपुर से मुजफ्फर नगर (बिहार) वाले घर पर जा रहे थे।

मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी: मां और 2 बेटियों की मौत, एक बेटी की हालत गंभीर
जागृति ठाकुर गंभीर रूप से घायल

अर्चना जोधपुर एयरफोर्स में लिपिक
पुलिस ने बताया कि अर्चना ठाकुर जोधपुर एयरफोर्स में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। दीपावली की छुट्टियों के चलते वह अपनी तीन बेटियों के साथ कार में सवार होकर जोधपुर से बिहार जा रही थी। कार वह खुद चला रही थी। अर्चना के पति भी एयरफोर्स में सैनिक थे, जो इस दुनिया में नहीं है। पूर्व सैनिक के इस परिवार में अब एक बेटी ही बची है, जिसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *