नाडोल। ऋषिकेश्वर महादेव मंदिर नाडोल में सरपंच फूलकंवर गुलाबसिह राजपुरोहित के सानिध्य में देसूरी तहसीलदार माधोराम राजपुरोहित की सेवा निवृत्ति के उपलक्ष में भव्य विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। नाडोल के एवं आस पास के सामाजिक संगठनों, आशापुरा माताजी पुजारी परिवार एवं ग्राम पंचायत नाडोल द्वारा राजपुरोहित का सम्मान कर भावभीनी विदाई दी गई।
