Headlines

डोटासरा सौम्या प्रकरण में सरकार के फैसले से खुश नहीं

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर को सस्पेंड करने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सहमत नही थे। उन्होंने कहा कि जयपुर ग्रेटर नगर निगम के पूरे एपिसोड से बचा जा सकता था।

डोटासरा ने बातचीत करते हुए कहा कि कहा कि नगर निगम में जो भी घटनाक्रम हुआ, वह मीडिया के साामने हुआ है। किसी भी तरह इस एपिसोड से बचा जाना चाहिए था। लेकिन बाद में जो जांच रिपोर्ट आई वह गंभीर आई है। अब न्यायिक जांच हो रही है तो हमें न्यायिक जांच का इंतजार करना चाहिए।

ये भी पढ़िये: वोट हमारा, मलाई दूसरे खाए, यह नहीं चलेगा- सोलंकी

डोटासरा ने पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का दिया उदाहरण

डोटासरा ने हालांकि भैरोसिंहजी शेखावत के सीएम काल में मंत्री देवीसिंह भाटी के एक आईएएस के साथ हुई घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सफाई भी दी कि भैरोंसिंहजी ने मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। मेरा मानना है कि आपको यह सब नहीं करना चाहिए था, लेकिन जब जांच रिपोर्ट खिलाफ हो तो कार्रवाई करनी पड़ती है।

ये भी पढ़िये: पायलट ने फिर मोर्चा खोला और बोले-जो वादे किए 10 माह बाद भी पूरे नहीं हुए

शहर के कई विधायक भी सहमत नहीं

बताते है कि धारीवाल ने इस मसले में पार्टी संगठन से भी कोई राय नहीं ली। अब जब इस फैसले पर पार्टी की जनता में छवि खराब हो रही है तो कांग्रेस संगठन ने इससे एक तरह से किनारे कर लिया है। जयपुर में कांग्रेस के कई विधायक भी इस फैसले से सहमत नहीं हैं लेकिन राजनीतिक मजबूरी के कारण चुप हैं।

ये भी पढ़िये: जयपुर नगर निगम ग्रेटर: शील धाभाई ने संभाली महापौर की कुर्सी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *