Headlines

BJP: कांग्रेस को सत्ता में लाने में पायलट का भी अहम योगदान

जयपुर: भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बयान का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सत्ता में पायलट की भागीदारी से आयी है इसे नकारा नहीं जा सकता।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। सतीश पूनिया ने कहा- कांग्रेस के घर का झगड़ा है, हमें चिंता इस बात की है कि इस झगड़े से राजस्थान की जनता का अहित हो रहा है।

पूनिया ने कहा केवल अशोक गहलोत के चेहरे पर वोट नहीं मिले

कांग्रेस में कई विधायकों की अनदेखी के सवाल पर पूनिया ने कहा- केवल अशोक गहलोत के चेहरे पर और कांग्रेस के जनघोषणा पत्र पर वोट नहीं मिले थे। इसमें बहुत सारे कारक थे। इसमें कांग्रेस के बहुत सारे ऐसे पुराने लोग रहे होंगे जिन्होंने जमीन पर 5 साल मेहनत की होगी तो कदाचित उन लोगों का योगदान तो था ही, हो सकता है अशोक गहलोत जी को कोई इल्म है कि शायद उनकी पर्सनैलिटी, उन्हीं के भाषण पर उन्हीं की सियासत पर उनके जनघोषणा पत्र पर जनता ने वोट किया होगा।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *