बीकानेर: बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) का छठा दीक्षांत समारोह रविवार को आयोजित होगा। कोविड के चलते दीक्षांत समारोह वर्चुअल रूप से ही आयोजित किया जाएगा। इसमें बीकानेर से जुड़े किसी भी मंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया है। केवल उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को बुलाया गया है। इस पर कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि इन मंत्रियों को बुलाने के लिए राज्यपाल के यहां से इजाजत नहीं दी गई है। स्थानीय मंत्री को बुलाने पर राजभवन की ना प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी और आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद मेघवाल के साथ ही केंद्र की सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल बीकानेर से प्रतिनिधित्व करने के बावजूद भी दीक्षांत समारोह में किसी भी मंत्री को नहीं बुलाने के सवाल पर कुलपति ने साफ कहा कि इसके लिए राज्यपाल की स्वीकृति नहीं मिली है। हमने राजभवन को पत्र लिखा और स्वीकृति मांगी थी, लेकिन वहां से स्वीकृति नहीं आई।
कुलपति ने पत्रकारों को बताया कि वर्चुअल रूप से आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति और राज्यपाल कलराज मिश्र अध्यक्षता करेंगे। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे और इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंटल स्टडीज के यूनिवर्सिटी ऑफ विन्सकोसिन यूएसए के डायरेक्टर पॉल रॉबिंस अतिथि रहेंगे।
एक सौ ग्यारह को सम्मान
इस समारोह में युनिवर्सिटी के सेशन 2019 में गोल्ड मेडल जीतने वाले स्टूडेंट्स को बुलाया गया है। इसमें 56 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल मिलेगा, जबकि 55 स्टूडेंट्स को पीएचडी की डिग्री दी जा रही है। इस बार युनिवर्सिटी से एक लाख पांच हजार तीन सौ स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी।
