नागौर। नागौर संसदीय क्षेत्र की खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस वाहन कंडम हो जाने से क्षेत्र के मरीजों को आपात स्थिति में रेफर करने में समस्या आ रही थी,मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मामले में तत्काल तत्कालीन चिकित्सा विभाग के मंत्री व स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव को पत्र भेजकर व दूरभाष पर वार्ता करके नई एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग की। इसी कड़ी में आज जिले के कुचेरा में नई एंबुलेंस का आवंटन सरकार ने किया है। खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल ने यह जानकारी देते हुए कहा की क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आरएलपी लगातार प्रयासरत है ।
