Headlines

लोक कल्याणकारी योजनाओं से सुगम हुआ आमजन का जीवन

WhatsApp Image 2021 12 19 at 5.52.33 PM e1639917294309

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत तीन वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, ताकि वंचित, पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके और आमजन का जीवन सुगम बनाया जा सके। हमारा प्रयास रहा है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, हर व्यक्ति को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिले और हर परिवार को सामाजिक सुरक्षा मिले। हमारी सरकार इस उद्देश्य को पूरा करने में सफल रही है।

गहलोत रविवार को राज्य सरकार के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा जागृति बैक टू वर्क योजना, आईएम शक्ति उड़ान योजना, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना और डीबीटी वाउचर योजना के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 12 विभागों के करीब 1122 करोड़ रूपए के 1194 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें करीब 454 करोड़ रूपए की लागत के 90 विकास कार्यों का शिलान्यास और 668 करोड़ रूपए की लागत के 1104 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

WhatsApp Image 2021 12 19 at 5.52.35 PM

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने जन कल्याण पोर्टल मोबाइल ऐप एवं ई-मित्र एट होम का शुभारंभ तथा उड़ान योजना के शुभंकर, संचार रणनीति पुस्तिका एवं पोस्टर का विमोचन भी किया। साथ ही, प्रतीकात्मक रूप से 8 एम्बुलेंस और 2 बाइक एम्बुलेंस को रवाना किया। प्रदेश में करीब 100 एम्बुलेंस विभिन्न जिलों में भेजी जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं को निःशुल्क सैनेटरी नेपकीन वितरण के लिए आज जो उड़ान योजना शुरू की है, उसमें धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। योजना के पहले चरण के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ इस योजना को सफल बनाया जाए, ताकि गांव-ढाणी तक महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

WhatsApp Image 2021 12 19 at 5.52.34 PM

ये हुए लोकार्पण एवं शिलान्यास
गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लोकार्पण:- (106.24 करोड़)
  • 543 पुलिस थानों में स्वागत कक्ष
  • 12 नवीन पुलिस थाना भवन
  • पुलिस थाना दानपुर (बांसवाड़ा)
  • पुलिस थाना सल्लोपाट (बांसवाड़ा)
  • पुलिस थाना हमीरगढ़ (भीलवाड़ा
  • पुलिस थाना सोजतसिटी (पाली)
  • पुलिस थाना साण्डेराव (पाली)
  • पुलिस थाना जैतारण (पाली)
  • पुलिस थाना तुंगा (आयुक्तालय जयपुर)
  • पुलिस थाना एसओजी (जयपुर)
  • पुलिस थाना साइबर क्राइम (जयपुर)
  • पुलिस थाना मेहन्दवास (टोंक)
  • पुलिस थाना राजगढ़ (अलवर)
  •  महिला पुलिस थाना दौसा (दौसा)
  • 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवन
  • 14वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी (भरतपुर) का भवन
  • महाराणा प्रताप बटालियन हथूनिया (प्रतापगढ़) का भवन
  • पुलिस लाइन ग्रामीण, जयपुर में आवासीय भवन
  • जोधपुर एफएसएल में डीएनए प्रयोगषाला
  • स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर
  • ग्राउंड ट्रूथिंग ऐप
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के लोकार्पण:- (7 करोड़)
  • अम्बेडकर पीठ मूण्डला में 2 छात्रावास (7.00 करोड)
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शिलान्यास:- (96.15 करोड़)
  • देवनारायण बालक आवासीय विद्यालय, मसूदा, अजमेर (27.64 करोड)
  • देवनारायण बालक आवासीय विद्यालय, शाहपुरा, भीलवाड़ा (27.63 करोड)
  • देवनारायण बालक आवासीय विद्यालय, रास, जिला पाली (27.63 करोड)
  • देवनारायण बालिका छात्रावास, जामडोली, जयपुर (4.85 करोड)
  •  देवनारायण बालिका छात्रावास, नदबई, भरतपुर (2.80 करोड)
  • राजकीय अम्बेडकर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास, सज्जनगढ,़ बांसवाडा (2.80 करोड)
  • राजकीय अम्बेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, प्रतापनगर, जयपुर (2.80 करोड)
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के लोकार्पण:- (2.74 करोड़)
  • कौशल विकास केन्द्र, खानपुरा, जिला-दौसा (2.74 करोड़)
  • जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के शिलान्यास:- (14.66 करोड़)
  • रजोल मुख्य मार्ग से बामनवाड़ा तक सडक डामरीकरण, ग्राम पंचायत रजोल जिला-उदयपुर (83 लाख)
  • बी.टी. सड़क निर्माण ए/आर अडूवापाडा से अम्बाको तक, ग्राम नादीया, बांसवाड़ा (1.28 करोड़)
  • धरियावद पारसोला मुख्य रोड से जगलावदा मंुगाणा रोड तक वाया नायक टाण्डा डामरीकरण मय इन्टरलोकिंग
  • सड़क, धरियावद, जिला-प्रतापगढ़ (91 लाख)
  • बिणझारी माता से हाईवे रूपवास तक 1.9 किमी डामरीकरण, बांदीकुई जिला-दौसा (50 लाख)
  • नहर निर्माण कार्य बायी मुख्य नहर लाइनिंग कार्य आरडी 0 से 6450 मी. भंवर सेमला सिंचाई परियोजना, पीपलखूंट, जिला-प्रतापगढ़ (3.23 करोड़)
  • 18 जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण कार्य (1.80 करोड़)
  • 25 जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण कार्य (1.92 करोड़)
  • 12 जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण कार्य (93 लाख)
  • 6 जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण कार्य (54 लाख)
  • बेणेश्वर धाम एनीकट मरम्मत कार्य जिला-डूंगरपुर (2.72 करोड़)

अल्पसंख्यक मामलात विभाग के लोकार्पण:-(18.29 करोड़)
ऽ महिला आईटीआई, टोंक (4.99 करोड़)
ऽ सद्भावना मण्डप भवन, बम्बोरा (3.09 करोड़)
ऽ राजकीय बालिका छात्रावास, बम्बोरा (1.91 करोड़)
ऽ राजकीय बालक छात्रावास, बासनी बेलिमा (2.40 करोड़)
ऽ राजकीय बालिका छात्रावास, नागौर (2.40 करोड़)
ऽ कॉमन सर्विस सेन्टर, झुन्झुनूं (1.40 करोड़)
ऽ राजकीय माध्यमिक विद्यालय कन्धारवाड़ी (87 लाख)
ऽ रा.बा.उ.मा.वि अम्बामाता, उदयपुर (65 लाख)
ऽ रा.बा.उ.मा.वि आयड धूलकोट (43 लाख)
ऽ स्व. पं खेमराज रा.उ.प्रा.वि. ताम्बावती मार्ग (15 लाख)
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के शिलान्यास:- (17.92 करोड़)
ऽ कॉमन सर्विस सेन्टर, जैसलमेर (1.40 करोड़)
ऽ यूनानी मेडिकल कॉलेज में बालक छात्रावास, टोंक (3.38 करोड़)
ऽ राजकीय बालिका छात्रावास भवन निर्माण, लाडनूं, नागौर (2.40 करोड़)
ऽ कॉमन सर्विस सेन्टर, बांसवाड़ा (1.40 करोड़)
ऽ कॉमन सर्विस सेन्टर, उदयपुर (1.40 करोड़)
ऽ अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, जयपुर (7.94 करोड़)
स्कूल शिक्षा विभाग के लोकार्पण:- (41.22 करोड़)
ऽ 25 प्री-प्राइमरी ब्लॉक एवं छात्रावास (35.20 करोड़)
ऽ 178 महात्मा गंाधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का शुभारम्भ
ऽ 94 आईसीटी लैब्स का लोकार्पण (6.02 करोड़)
तकनीकी शिक्षा विभाग के लोकार्पण:- (10.40 करोड़)
ऽ अभियांत्रिकी महाविद्यालय, भरतपुर में लेबोरेटरी ब्लॉक-1 (2.78 करोड़)
ऽ अभियांत्रिकी महाविद्यालय, भरतपुर में एससी/एसटी छात्र छात्रावास (2.56 करोड़)
ऽ अभियांत्रिकी महाविद्यालय, भरतपुर में 100 केवी सोलर पैनल की स्थापना
ऽ अभियांत्रिकी महाविद्यालय, भरतपुर में वेयर हाउस एवं पम्प हाउस ऑपरेटर कक्ष (30 लाख)
ऽ एमएलवी टैक्सटाइल एण्ड इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा में सेमिनार हॉल (1.34 करोड़)
ऽ अभियांत्रिकी महाविद्यालय, बांसवाड़ा में डिजिटल लाइब्रेरी (47 लाख)
तकनीकी शिक्षा विभाग के शिलान्यास:- (2.95 करोड़)
ऽ अभियांत्रिकी महाविद्यालय, बीकानेर में एससी/एसटी छात्रावास (2.95 करोड़)
उच्च शिक्षा विभाग के लोकार्पण:- (34.50 करोड़)
ऽ राजकीय कला महाविद्यालय, सीकर (6 करोड़)
ऽ राजकीय कन्या महाविद्यालय, चूरू (6 करोड़़)
ऽ राजकीय महाविद्यालय, रावतभाटा, जिला चित्तौडगढ़ (6 करोड़)
ऽ राजकीय महाविद्यालय, बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ (6 करोड़)
ऽ राजकीय महाविद्यालय, धौलपुर में प्रयोगशाला (1.60 करोड़)
ऽ एमबीसी राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, बाड़मेर में निर्माण कार्य (1.40 करोड़)
ऽ राजकीय महाविद्यालय, उनियारा (टोंक) में निर्माण कार्य (1 करोड़)
ऽ राजकीय महाविद्यालय सांभरलेक (जयपुर) में भवन निर्माण (1 करोड़)
ऽ श्री गोविन्द गुरू राजकीय महाविद्यालय बाँसवाड़ा में निर्माण कार्य (1 करोड़)
ऽ राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ (अलवर) में निर्माण कार्य (1 करोड़)
ऽ राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में निर्माण कार्य (3.50 करोड़)

उच्च शिक्षा विभाग के शिलान्यास:- (10.70 करोड़)
ऽ राजकीय महाविद्यालय बस्सी, जिला जयपुर का भवन निर्माण (5.35 करोड़)
ऽ राजकीय महाविद्यालय विराटनगर, जिला जयपुर का भवन निर्माण (5.35 करोड़)
कौशल एवं उद्यमिता विभाग के 20 आईटीआई का लोकार्पण:- (146.31 करोड़)
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के लोकार्पण:- (1.5 करोड़)
ऽ भरतपुर में इन्क्यूबेशन सेन्टर (1.5 करोड़)
चिकित्सा विभाग के कार्यों का लोकार्पण:- (286.03 करोड़)
ऽ 37 अस्पतालों में 12 बिस्तर के आईसीयू, कुल 424 बैड (24.89 करोड़)
ऽ ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट- 93 (86.34 करोड़)
ऽ पीकू, नीकू, मॉड्यूर ऑपरेशन थिएटर – 28 (94.45 करोड़)
ऽ सीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र – 33 (80.35 करोड़)
चिकित्सा विभाग के शिलान्यास:- (311.46 करोड)
ऽ पीएचसी, सीएचसी-53 (114.82 करोड़)
ऽ पीकू, नीकू-10 (84.76 करोड़)
ऽ भीलवाड़ा में अस्पताल एवं छात्रावास (111.88 करोड़)
महिला एवं बाल विकास विभाग के लोकार्पण:- (2 करोड़)
ऽ सखी वन स्टॉप सेन्टर के नवीन भवनों का लोकार्पण (जिला-झुन्झुनूं, हनुमानगढ़, चूरू एवं बूंदी)

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *