नागौर: राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को अपने नागौर स्थित आवास पर जन सुनवाई की।सांसद की जन सुनवाई में नागौर जिले के दर्जनों गांवो के सरपंचों,ग्रामीणों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत करवाया जिस पर सांसद ने मौके पर मौजूद अजमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता,जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से तत्काल निस्तारण करवाने के निर्देश दिए।
जन सुनवाई में कई गांवो से आए लोगो ने विभागीय जिम्मेदारों की गलती से फसल बीमा का क्लेम नही मिलने, गलत पटवार सर्किल अंकित होने आदि समस्याओं से भी सांसद को अवगत करवाया। सांसद ने फसल क्लैम से वंचित गांवो को जल्द राशि दिलवाने की बात कही। सांसद हनुमान बेनीवाल की जन सुनवाई मे पेयजल,विद्युत,सड़क,मनरेगा से जुड़े कार्यों सहित मुद्दे व समस्याओ से लोगो ने सांसद को अवगत करवाया।
यह मामले भी आए सामने
जन सुनवाई में जनता जल योजना के लंबित भुगतान,कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे, पीएम आवास योजना में समय पर किश्ते नही मिलने,स्कूलों को क्रमोनन्त करवाने सहित कई मामलों से लोगो ने सांसद को अवगत करवाया। सांसद ने सभी की समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया ।
सरपंचों ने की मुलाकात
नागौर जिले के सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रकाश भाकर, श्रवण बिजारनीया,सरपंच अलखपुरा,तिलोक सिंह सरपंच आकोदा, दुर्गासिंह ,महावीर कुंकणा सरपंच बुडसु,विक्रम मातवा सरपंच इंदोखा सहित कई सरपंचो ने मुलाकात करके अपने अपने गांवो की सार्वजनिक समस्याओं से सांसद को अवगत करवाया।
यह रहे मौजूद
सांसद की जन सुनवाई में खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल,जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हिमांशु गोविल, अधिशासी अभियंता रामचंद्र राड़,अजमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता जी एस मीणा आदि मौजूद रहे ।

