नागौर : RLP संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार सुबह लोक सभा का सत्र समाप्त होने के बाद दिल्ली से नागौर पहुंचे। जहां उन्होंने आवास पर आगंतुको से मुलाकात कर जन समस्याओं को सुना व कई गांवों के सामाजिक कार्यक्रमो में भाग लिया। सांसद ने खींवसर विधानसभा के संखवास, खुड़खुड़ा,शिलगाँव, कांटियां, ढींगसरा, खुंडाला सहित कई गांवों का दौरा किया। जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमो में भाग लिया व आम जन से मुलाकात की।
नागौर सांसद बेनीवाल रहे क्षेत्र के दौरे पर
