Headlines

नागौर सांसद बेनीवाल ने बंगाल में हुई रेल दुर्घटना की जानकारी लेकर घायल यात्रियों व उनके परिजनों से की दूरभाष पर वार्ता

Nagaur MP Beniwal spoke to the injured passengers and their families about the train accident in Bengal.

नागौर: सांसद हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना में नागौर सहित राजस्थान के कई जिलों के घायल हुए रेल यात्रियों की कुशलक्षेम जानने के लिए उनसे दूरभाष पर वार्ता की वहीं दुर्घटना होते ही उन्होंने रेल अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिये।

सांसद ने तत्काल रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर राजस्थान से जुड़े यात्रियो की अपडेट जानने के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी किए। जिसे सांसद ने भी अपने सोशल प्लेटफार्म पर भी शेयर किए।

कुचामन क्षेत्र के घायल नागरिकों से की वार्ता
सांसद ने रेल दुर्घटना में घायल हुए नागौर जिले के कुचामन क्षेत्र के निवासी खिंवाराम कुमावत, ईश्वर राम व धर्मेंद्र चौधरी से रेलवे अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करवाए गए नंबरों पर उनसे दूरभाष पर वार्ता की तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी। सांसद ने वहां के चिकित्सकों से भी बात करके घायलो के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। नागौर जिले के 3 यात्री घायल हुए है अभी तक के अपडेट के अनुसार रेल दुर्घटना में, सभी से संसद बेनीवाल ने दूरभाष पर वार्ता की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *