नागौर: सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को नागौर संसदीय क्षेत्र के मौलासर तथा नागौर जिले की डेगाना विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा में बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय स्वीकृत करने की मांग को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी को पत्र लिखा। वहीं नागौर जिला कलक्टर को पत्र भेजकर दोनों नवीन पंचायत समिति मुख्यालयों पर उक्त कार्यालयों की स्वीकृति हेतु आवश्यक प्रस्ताव बनाकर सक्षम स्तर पर भेजने के निर्देश दिये।
दिशा बैठक में हुई थी चर्चा
विगत दिनों हुई सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों ने भी सांसद के समक्ष यह मांग रखी थी। सांसद बेनीवाल ने कहा कि दोनों स्थानों पर कार्यालयों की स्वीकृति को लेकर आगामी दिनों में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से मुलाकात भी करूँगा।
