Headlines

ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दो कारों में भीषण टक्कर, 2 की मौत और तीन घायल

ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान दो कारों में भीषण टक्कर, 2 की मौत और तीन घायल

नागौर: जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 62 पर रविवार देर रात दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला सहित 3 लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाए। दुर्घटना में घायल हुए लोगो का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। ये भीषण हादसा आगे वाली गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान हुई गलती से हुआ। एक कार ट्रॉले को तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी। जो सामने से आ रही दूसरी कार से जाकर टकरा गई।

खींवसर SHO गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि नोखा जोधा निवासी पोकरराम जाट अपनी पत्नी सुगना और पुत्र सुमित जाट के साथ कार में नोखा जोधा से जोधपुर जा रहे थे। तभी जोधपुर से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में पोकरराम जाट, सुगना, सुमित जाट और दूसरी कार में सवार नागौर निवासी गोविंद पुत्र सोहनलाल व एक अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को खींवसर CHC पहुंचाया गया। जहां पोकर राम की मौत हो गई। प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद सभी घायलों को नागौर स्थित JLN हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान गोविन्द ने भी दम तोड़ दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *