नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को नागौर जिला मुख्यालय पर जिला परिषद के सभागार में सुबह 10:30 बजे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जिसमे जिला स्तर के अधिकारी व केंद्र से जुड़े विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। सांसद के कार्यालय से जारी प्रेस बयानो के अनुसार उक्त बैठक में विगत बैठक की अनुपालन रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिले के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी वही सांसद के समक्ष जनसुनवाई में प्राप्त जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी विभाग वार चर्चा की जाएगी।
